कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने देर रात करीब 1:30 बजे स्कॉर्पियो और बोलरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में लगभग 13 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी जिले के कांकेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलगरा में भी देर रात एक और हादसा हुआ। फलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पलट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
वहीं कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रेलर में भरा कोयला पास में खड़ी पिकअप वाहन पर जा गिरा। राहत की बात यह रही कि पिकअप में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। यह हादसा छिर्रा न्यायालय के पास हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रेलर के पलटने का पूरा दृश्य कैद हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



