यह मेला कई मायनों में खास है, क्योंकि प्रदेश में पहली बार किसी रोजगार मेले को प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इस बार रोजगार मेले में अव्यवस्था और भीड़-भाड़ की तस्वीरें नहीं दिखेंगी।
मेले में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदकों को बाकायदा प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। पोर्टल पर अपनी योग्यता और पसंद की कंपनी चुनने के बाद अभ्यर्थी को यह जानकारी मिल जाएगी कि उसका साक्षात्कार किस दिन, किस समय और किस कक्ष में होना है। इससे उम्मीदवारों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
इस रोजगार महाकुंभ के प्रति युवाओं का उत्साह साफ नजर आ रहा है। 20 जनवरी तक कुल 56 हजार 608 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। रोजगार की तलाश में बिलासपुर जिला सबसे आगे रहा, जहां से 5 हजार 211 आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद दुर्ग से 4 हजार 142 और रायपुर से 4 हजार 92 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 45 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, जो मौके पर ही अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रवेश पत्र के मेले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल या एप से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शासन ने जिलावार तारीखें तय की हैं। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय (जीईसी), सेजबहार में यह मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा।
29 जनवरी को रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, गरियाबंद, कोरिया, एमसीबी और सक्ती जिलों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
30 जनवरी को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के युवाओं को मौका मिलेगा।
31 जनवरी को अंतिम दिन बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव और नारायणपुर जिलों के लिए मेला आरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



