170 दिन बाद जेल से बाहर आए चैतन्य बघेल, बेटे को लेने खुद ड्राइव कर पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल , कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : करीब 170 दिन बाद छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही चैतन्य बघेल जेल से अपने घर के लिए रवाना हुए, सड़क पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई। माहौल पूरी तरह भावनात्मक नजर आया।

रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा होते चैतन्य बघेल, बेटे को लेने पहुंचे भूपेश बघेल

जेल से बाहर आने के बाद चैतन्य बघेल ने मिडिया से बातचीत में कहा कि वे न्यायालय का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है, इसलिए इस पर कुछ कहना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने सभी समर्थकों का भी आभार जताया।

रिहाई से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 18 जुलाई को चैतन्य को उनके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था और आज पोते के जन्मदिन पर उनकी रिहाई हो रही है। उन्होंने इसे भावनात्मक क्षण बताया।

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर भूपेश बघेल खुद कार चलाकर अपने बेटे को लेने पहुंचे। बेटे की रिहाई के बाद समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB/EOW) की ओर से दर्ज मामलों में चैतन्य बघेल को जमानत मिली है। ED ने उन्हें जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गिरफ्तार किया था, जबकि सितंबर में ACB ने भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें जेल में रहते हुए गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J