भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में ठंड अब लोगों की दिनचर्या पर असर डालने लगी है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह-शाम सिहरन बढ़ गई है और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को जकड़ लिया है।
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। पेंड्रा और अंबिकापुर जैसे इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान और गिरने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग संभाग के कुछ जिलों और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड बने रहने के आसार हैं।
राजधानी रायपुर में सुबह से ही ठंड के साथ कोहरा छाया रह रहा है। रायपुर के साथ-साथ नवा रायपुर में भी कोहरे का असर देखा जा रहा है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
इस बार छत्तीसगढ़ में ठंड रिकॉर्ड तोड़ नजर आ रही है। न्यायधानी बिलासपुर में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसे इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है।
मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि लोग गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




