मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 28 जनवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की फुहार पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम पूरी तरह से खराब नहीं होगा।
तापमान की स्थिति पर नजर डालें तो उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।
शहरों में ऐसा रहा तापमान (अधिकतम | न्यूनतम):
-
पेंड्रारोड: 28.2°C | 12.8°C
-
अंबिकापुर: 27.2°C | 10.1°C
-
राजनांदगांव: 30.0°C | 10.5°C
-
रायपुर: 31.0°C | 15.3°C
-
दुर्ग: 30.2°C | 11.2°C
-
बिलासपुर: 29.4°C | 14.8°C
-
जगदलपुर: 30.6°C | 13.3°C
मौसम विभाग ने बताया कि 28 और 29 जनवरी को सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।
30 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। रात और सुबह के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी, खासकर पहाड़ी इलाकों में।
रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा और हल्की गर्मी बनी रहेगी।
मौसम में इस बदलाव की वजह तीन तरह के सिनोप्टिक सिस्टम बताए गए हैं। वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जो ऊपर की हवाओं में लगभग 5 से 6 किलोमीटर की ऊंचाई पर लंबी नाली यानी गर्त के रूप में मौजूद है। इससे बादल बनने और मौसम बदलने की स्थिति बन रही है।
इसके अलावा उत्तर भारत के ऊपर 12 से 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज रफ्तार जेट स्ट्रीम बह रही है, जिसकी गति करीब 125 नॉट बताई गई है। ये तेज हवाएं मौसम को तेजी से आगे बढ़ाने और अचानक बदलाव में अहम भूमिका निभा रही हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में प्रवेश कर सकता है, जिससे मौजूदा मौसम गतिविधियां और मजबूत होंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



