दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ अलर्ट:बारिश की चेतावनी और कोहरे के बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से प्रदेश में हल्की बारिश और कोहरे की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत के बाद फिर सिहरन झेलनी पड़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर बने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में दिखेगा। इसके चलते प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाने के भी आसार हैं।

बारिश, कोहरा और बढ़ती ठंड का असर

विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे ठंड का असर दोबारा तेज हो जाएगा।

पिछले 24 घंटों में दुर्ग संभाग के एक-दो इलाकों में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। इस दौरान प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

कड़ाके की ठंड का असर बच्चों की सेहत पर भी साफ नजर आ रहा है। बीते एक महीने में रायपुर के अंबेडकर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं।

बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा हो जाता है। नवजात शिशुओं की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं, जिससे वे ठंड सहन नहीं कर पाते। सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे बच्चों में हाइपोथर्मिया का खतरा और बढ़ जाता है।

डॉक्टरों का कहना है कि लापरवाही बरतने पर बच्चों को एनआईसीयू और एसएनसीयू तक में भर्ती करना पड़ रहा है। नवजात का शरीर अचानक ठंडा पड़ जाना या सामान्य से कम तापमान होना हाइपोथर्मिया का प्रमुख लक्षण है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J