छत्तीसगढ़ में ठंड बन रही जानलेवा: तापमान और गिरेगा, अंबिकापुर में ठंड से दूसरी मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड अब जानलेवा साबित होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और कोहरा छाने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश और आसपास बने साइक्लोन सर्कुलेशन का प्रभाव छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के रूप में देखा जा सकता है।

Chhattisgarh Cold Weather Winter Death Ambikapur

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 08.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

इसी बीच अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ इलाके में नए साल की रात एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई। बुजुर्ग का शव पैरावट में अकड़ा हुआ मिला। बताया गया कि कम कपड़ों में खुले में सोने के कारण वह हाइपोथर्मिया की चपेट में आ गए थे।

अंबिकापुर में ठंड से मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 11 दिसंबर की रात अंबिकापुर बस स्टैंड में खुले में सो रहे एक व्यक्ति की भी ठंड के कारण जान चली गई थी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J