भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की रूह तक कांप गई है। वीडियो चीन की एक सुरंग का है, जो देखने में किसी हॉरर फिल्म के सीन से कम नहीं लगती।
बताया जा रहा है कि यह सुरंग चीन के चोंगकिंग (Chongqing) में स्थित है। इसकी बनावट आम सुरंगों से बिल्कुल अलग है, यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
आमतौर पर सुरंगें सीधी होती हैं, लेकिन इस सुरंग में अंदर घुसते ही एक अजीब सा ‘लूप’ बना हुआ है, जो ड्राइवरों को दिशा का भ्रम पैदा कर देता है। कई लोगों का कहना है कि इसमें प्रवेश करते ही ऐसा महसूस होता है जैसे रास्ता कभी खत्म ही नहीं होगा।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरंग का रास्ता बेहद अंधेरा और संकरा है। सामने से आने वाली गाड़ियों को बचाकर निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसके अलावा सुरंग के अंदर चमगादड़ नजर आते हैं और दीवारों से पानी रिसता हुआ दिखता है, जो डर को और बढ़ा देता है
विडियो देखे -
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @arsha_culture_travel नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 48 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा कि यह डरावना होने के साथ-साथ रोमांचक भी है, लेकिन वीडियो देखकर दिल बहुत तेजी से धड़कने लगा। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अगर इस अंधेरी सुरंग के बीच में कार खराब हो जाए, तो ड्राइवर की हालत क्या होगी, यह सोचकर ही डर लग रहा है।
कुल मिलाकर, ज्यादातर लोग इस सुरंग को ‘दिल दहला देने वाला अनुभव’ बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वे इस सुरंग में दोबारा कदम रखने की सोच भी नहीं सकते, क्योंकि यह सुरंग न सिर्फ ड्राइविंग स्किल बल्कि इंसान के धैर्य और हिम्मत की भी कड़ी परीक्षा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




