छग में भर्ती परीक्षाओं में नहीं होगी गड़बड़ी: सीएम विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश, पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर...


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से तैयारी करने वाले युवाओं के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने निर्देश दिए कि राज्य की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाया जाना जरूरी है। परीक्षा प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं की शुचिता पर कोई सवाल न उठे, इसके लिए पारदर्शिता बढ़ाने से जुड़े सभी उपायों पर गंभीरता से काम किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में सुधार सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे चयन प्रणाली सरल, न्यायोचित और समयबद्ध बन सके।

बैठक में पुलिस बल सहित विभिन्न विभागों में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। चयन प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

समान अहर्ता वाले पदों के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा अलग परीक्षाएं आयोजित किए जाने की वर्तमान व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। समान पात्रता वाले पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया, जिससे समय और संसाधनों की बचत के साथ विभागों को समय पर मानव संसाधन उपलब्ध हो सके।

पीएससी की परीक्षा प्रणाली को और अधिक समकालीन, पारदर्शी और अभ्यर्थी हितैषी बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम को वर्तमान आवश्यकताओं और समसामयिक विषयों के अनुरूप अधिक प्रासंगिक बनाने पर भी विचार हुआ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J