इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौमाता केवल आध्यात्मिक रूप से पूजनीय ही नहीं हैं, बल्कि उनका आर्थिक और वैज्ञानिक महत्व भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने फिल्म ‘गोदान’ को पूरे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा भी की।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में गौ संवर्धन को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। गौशालाओं में गायों के चारा के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 20 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए किया गया है। साथ ही अब गौशालाओं को 25 लाख रुपए की सहायता राशि भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा गोधाम बनाए जा रहे हैं, जहां घुमंतू गौवंश की उचित देखभाल की जा रही है। उन्होंने मान्यता का उल्लेख करते हुए कहा कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है और हर अनुष्ठान से पहले पंचगव्य का उपयोग किया जाता है।
उन्होंने कहा कि यह खुशी का विषय है कि गौमाता पर केंद्रित पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर आज लॉन्च किया गया है। इस फिल्म के माध्यम से आमजन को गौमाता के महत्व को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौमाता के महत्व के प्रति जन-जन को जागरूक करना आवश्यक है। गाय के गोबर से बनी जैविक खाद ही ऑर्गेनिक खेती का आधार है। दो घंटे 9 मिनट की यह फिल्म दर्शकों तक गौ संवर्धन का संदेश पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि फिल्म एक सशक्त माध्यम है, जिससे बड़े दर्शक वर्ग तक सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने फिल्म का पोस्टर, गीत ‘गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों’ और पंचगव्य उत्पाद के गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया। कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस की यह फिल्म 6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस अवसर पर अजीत महापात्र, शांतनु शुक्ला, फिल्म के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी, डॉ. आईपी सिंह, सुबोध राठी सहित अन्य गणमान्यजन और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



