भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आम जनता से सीधे संवाद करने जा रहे हैं। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में साल का पहला जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से आए लोग अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।
दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद नागरिकों से मुलाकात करेंगे और उनकी व्यक्तिगत व सामूहिक शिकायतें सुनेंगे। 13 नवंबर 2025 के बाद यह पहला अवसर है, जब मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में मिलने वाले हर आवेदन पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका मानना है कि जनदर्शन का मकसद सिर्फ शिकायतें लेना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को समय पर समाधान देना है।
सरकार का यह भी कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे शासन की जवाबदेही और विश्वास दोनों मजबूत होते हैं।
बता दें कि प्रदेश में पहला जनदर्शन कार्यक्रम 27 जून 2024 को आयोजित किया गया था। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री निवास में 13 नवंबर 2025 को जनदर्शन हुआ था, जो दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चला था।
उस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए नागरिकों से मुलाकात की थी और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। तब भी जनदर्शन की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत रही थी, जिससे शिकायतों के समाधान पर लगातार नजर रखी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




