भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मृत्यु का समय कोई नहीं जानता, लेकिन मान्यताओं के अनुसार कुछ जानवर ऐसे होते हैं, जिन्हें मौत की आहट एक हफ्ते पहले ही मिल जाती है। कहा जाता है कि ऐसे जानवर मृत्यु से पहले खाना-पीना छोड़ देते हैं और खुद को एकांत में कर लेते हैं।
यह माना जाता है कि इस संसार में आया हर प्राणी एक दिन जरूर जाता है। मृत्यु अटल सत्य है, जिसे कोई टाल नहीं सकता। हालांकि यह रहस्य हमेशा बना रहता है कि अंतिम क्षण कब आएगा। इसी रहस्य को लेकर धर्मग्रंथों और मान्यताओं में कई संकेतों का जिक्र मिलता है।
गरुड़ पुराण, जो 18 महापुराणों में शामिल है, उसमें जीवन, मृत्यु, आत्मा की यात्रा, पाप-पुण्य, स्वर्ग और नरक का विस्तार से वर्णन किया गया है। इसमें मृत्यु से पहले दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों का भी उल्लेख है, जैसे नजरों का कमजोर होना, परछाई का दिखाई न देना, बोलने और सुनने की क्षमता का खत्म होना।
इसी तरह मान्यताओं में यह भी कहा गया है कि कुछ जानवरों को अपनी मौत का आभास पहले ही हो जाता है। ऐसे जानवर या तो भोजन छोड़ देते हैं या फिर भीड़ से दूर एकांत में चले जाते हैं।
हाथियों को सबसे बुद्धिमान जानवरों में गिना जाता है। कहा जाता है कि हाथियों को अपनी मृत्यु का संकेत पहले ही मिल जाता है। वे खाना-पीना छोड़ देते हैं और अकेले रहना पसंद करते हैं।
कुत्तों को भी अपनी मौत का अहसास हो जाता है। मान्यता है कि कुत्ते न सिर्फ अपनी बल्कि इंसानों की मृत्यु को भी पहले भांप लेते हैं। मृत्यु से पहले कुत्तों के खाना-पीना छोड़ देने की बात भी कही जाती है।
बिल्लियों को लेकर भी ऐसी ही मान्यता है। कहा जाता है कि बिल्ली को भी करीब एक हफ्ते पहले अपनी मौत का अंदाजा हो जाता है। इस दौरान वे भोजन छोड़कर एकांत में चली जाती हैं।
इसके अलावा मान्यता है कि बिच्छू को भी मृत्यु से करीब सात दिन पहले इसका आभास हो जाता है और वह भी खाना-पीना छोड़ देता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. भिलाई की पत्रिका न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




