जानकारी के मुताबिक, रोहिणी इलाके के एक निजी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाला 11वीं कक्षा का छात्र पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया था। 19 जनवरी को अमन विहार थाना पुलिस को PCR कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि एक मशहूर स्कूल में छात्र हथियार लेकर घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची। स्कूल प्रबंधन ने 18 वर्षीय छात्र राज कुमार को पुलिस के सामने पेश किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और 10 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए, जिसे वह अपने साथ स्कूल में ले जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, स्कूल के एक कर्मचारी ने छात्र को दूसरी मंजिल के टॉयलेट में संदिग्ध तरीके से कोई चीज़ छिपाते हुए देखा था। इसके बाद शक होने पर कर्मचारियों ने उसे स्टेज के पास रोका और तलाशी ली। हथियार मिलने के बाद छात्र को प्रिंसिपल के सामने लाया गया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
पूछताछ में छात्र ने बताया कि दूसरे छात्रों से उसकी निजी दुश्मनी थी और इसी कारण वह पिस्टल लेकर स्कूल आया था। मामले में अमन विहार थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत FIR नंबर 41/26 दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद आरोपी छात्र को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। इस घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



