भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, धमतरी। आमदी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों की नजर एक बेहद बड़े अजगर पर पड़ी। रांवा रोड पर अचानक अजगर दिखते ही लोग दहशत में आ गए और तत्काल वन विभाग व रुद्री के सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सर्पमित्र सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अजगर जमीन के नीचे कुलापा में घुस चुका था। अजगर को बाहर निकालना आसान नहीं था, इसलिए स्थानीय स्तर पर जेसीबी मशीन की मदद ली गई।
थोड़ी खुदाई के बाद एक छोटे से छेद में अजगर दिखाई देने लगा। सर्पमित्र और उनके एक साथी ने अजगर की पूंछ पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश की, लेकिन अजगर उल्टा उन्हें ही खींचने लगा। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार अजगर को बाहर निकाला गया।
बाहर आने पर पता चला कि अजगर करीब 10 फीट लंबा और लगभग 18 किलो वजनी था, जिसे बड़ी मुश्किल से काबू में किया गया। इतने बड़े अजगर के रेस्क्यू की खबर गांव में फैलते ही लोग उसे देखने उमड़ पड़े और वीडियो व फोटो बनाने लगे।
सर्पमित्र सूर्यकांत साहू ने बताया कि उन्होंने अब तक हजारों सांप और अजगर का रेस्क्यू किया है, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार पकड़ा। उन्होंने कहा कि अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अजगर के पकड़े जाने के बाद आमदी क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




