भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, जशपुर जिले में एक हाई-प्रोफाइल चोरी ने हर किसी को हैरान कर दिया। जिस घर को सबसे सुरक्षित माना जा रहा था, वहीं घर की ही बेटी 5 करोड़ की चोरी की मास्टरमाइंड निकली।
मामला जशपुर के DTO विजय कुमार के घर का है, जहां उनकी भतीजी मीनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और साथियों के साथ मिलकर करीब 15 लाख रुपए नकद और लगभग 4 किलो सोने की चोरी की। चोरी के पैसों से आरोपियों ने ऐशो-आराम की जिंदगी जी, आईफोन खरीदा और लग्जरी कार तक ले ली।
पुलिस जांच में सामने आया कि मीनल ने पहले आईफोन खरीदने के लिए 2 लाख रुपए चुराए। इसके बाद जन्मदिन पार्टी के लिए 3 लाख निकाले। जब किसी को भनक नहीं लगी, तो उसने हद पार कर दी और आखिरी बार पूरा सूटकेस ही लेकर निकल गई। सूटकेस में 1-1 किलो की दो सोने की सिल्लियां और 100-150 ग्राम के करीब 15 सोने के बिस्किट रखे थे।
वारदात के बाद मीनल सूटकेस लेकर साथियों की कार से सीधे अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची। वहां सूटकेस खोला गया और सोने की सिल्लियां व बिस्किट निकाले गए। इनमें से चार बिस्किट ओडिशा के राउरकेला में बेचे गए, जबकि इसी दौरान बाकी सोना चोरी हो गया।
पकड़े जाने के बाद मीनल निकुंज ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसे अपने ही घर में चोरी करने का पछतावा है और ऐसा नहीं करना चाहिए था।
दरअसल, 6 दिसंबर 2025 को DTO विजय कुमार की पत्नी सुषमा निकुंज ने नारायणपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका पैतृक घर केराडीह में है और वर्तमान में वे जशपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के शासकीय क्वार्टर में रहती हैं।
जब वे पुराने घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। दीवान में रखी अटैची से 15 लाख रुपए नकद, सोने का सिक्का और जेवरात गायब थे, जिनकी कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई।
जांच के दौरान शक DTO की भतीजी मीनल निकुंज पर गया, जो कुछ दिन पहले घर की साफ-सफाई के लिए वहां आई थी। FIR दर्ज होते ही मीनल अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान के साथ फरार हो गई।
पुलिस ने लगातार छापेमारी करते हुए सूचना के आधार पर दोनों को झारखंड की राजधानी रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में मीनल ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती के बाद उसने सच उगल दिया।
मीनल ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती अनिल प्रधान से हुई थी, जो जशपुर में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। ऐशो-आराम की चाहत में उसने पहली बार अप्रैल 2025 में अटैची से नकदी निकाली और यहीं से अपराध की शुरुआत हुई।
20 मई 2025 को उसने दादी से कमरे की चाबी चुराई और पूरा सूटकेस स्कूटी से आधे रास्ते तक ले गई, जहां पहले से अनिल और उसके साथी कार में इंतजार कर रहे थे। चोरी के अगले ही दिन मीनल का जन्मदिन था और यही पैसा जश्न का जरिया बन गया।
आरोपियों ने चोरी के पैसों से रायपुर में विला बुक कर दो दिन तक पार्टी की। इसके बाद राउरकेला जाकर सोने के बिस्किट बेचे और रकम बांट ली। इसी पैसे से करीब 25 लाख रुपए की हरियर कार खरीदी गई।
मीनल ने यह भी बताया कि राउरकेला में सोना बेचने के दौरान जशपुर के किराए के कमरे में रखा करीब साढ़े तीन किलो सोना सूटकेस समेत चोरी हो गया। बाद में जब परिवार को पूरी सच्चाई पता चली, तो आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
ऐसी ही चौंकाने वाली लोकल क्राइम खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें, खबर शेयर करें |
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




