भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग,घर से महज 27 किलोमीटर पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पुणे से बाइक से लंबा सफर तय कर छत्तीसगढ़ लौट रहे मां-बेटे की दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा दुर्ग जिले के अहिवारा थाना क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान मालती साहू (35) और उनके बेटे राजेंद्र साहू (22) के रूप में हुई है। हादसे में राजेंद्र के पिता राजू साहू (40) घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिवार का छोटा बेटा जागेश्वर साहू सुरक्षित है।
मिली जानकारी के अनुसार राजू साहू अपने परिवार के साथ मूल रूप से बेमेतरा जिले के जामगांव के निवासी हैं और पुणे में मजदूरी का काम करते थे। 9 जनवरी की शाम करीब 4 बजे वे अपने पैतृक गांव जामगांव लौटने के लिए निकले थे। पुणे से जामगांव की दूरी लगभग 1,060 किलोमीटर है।
परिवार के चारों सदस्य दो दोपहिया वाहनों पर सवार थे और करीब 973 किलोमीटर का सफर तय कर पथरिया तक पहुंच चुके थे। 10 जनवरी की रात करीब 10:45 बजे धमधा मेन रोड पर एक हाईवा (CG-25-M-7574) ब्रेकडाउन हालत में खड़ी थी। इसी दौरान बाइक (MH-50-Y-6197) हाईवा से टकरा गई।
हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार पिता को हल्की चोटें आईं और छोटा बेटा सुरक्षित रहा। घटना की सूचना मिलते ही 112 एम्बुलेंस के जरिए घायलों को शासकीय अस्पताल अहिवारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।
पत्नी और बेटे की मौत के बाद घायल राजू साहू ने हाईवा चालक के खिलाफ बेमेतरा जिले के नंदिनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि हाईवा को सड़क पर लापरवाही से खड़ा किया गया था। न तो वाहन में कोई इंडिकेटर जल रहा था और न ही रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत लगाए गए थे, जिससे अंधेरे में बाइक सवार वाहन को समय पर नहीं देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




