भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नेशनल हाईवे पर एक पल की चूक ने लंबा जाम खड़ा कर दिया। भिलाई में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में केमिकल टैंकर के अचानक ब्रेक लगते ही पीछे से ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
यह हादसा मंगलवार को दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में हुआ। केमिकल से भरा टैंकर रायपुर की ओर से दुर्ग जा रहा था। खुर्सीपार चौक के पास सामने अचानक बाइक सवार आ जाने पर चालक ने ब्रेक लगाया, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर टैंकर से टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरा केमिकल तेल सड़क पर फैल गया। तेल नालियों तक बह गया, जिससे हाईवे पर भारी फिसलन हो गई और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
केमिकल फैलने के बाद एहतियातन वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी गई और कुछ समय के लिए यातायात भी रोका गया। इसके चलते खुर्सीपार से चरोदा तक नेशनल हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
फिसलन के कारण एक-दो बाइक सवार और भी गिर गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं, जबकि हादसे में शामिल बाइक सवार युवक को गंभीर चोट लगी है। उसके पैर में गंभीर चोट और फैक्चर की आशंका जताई जा रही है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और आसपास के थानों का बल मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से सड़क पर फैले केमिकल को साफ कराया गया, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
मौके पर छावनी सीएसपी प्रशांत कुमार टीम के साथ मौजूद रहे और यातायात बहाल करने की लगातार कोशिशें होती रहीं। पुलिस की ओर से धीरे-धीरे वाहनों को निकालकर ट्रैफिक सुचारू किया जा रहा है। देर शाम तक हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




