दुर्ग बायपास पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित हाईवा घर में घुसी, सो रहा था पूरा परिवार, 9 लोग बाल-बाल बचे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग बायपास मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नागपुर से रायपुर की ओर जा रही एक हाईवा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे के वक्त घर में पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

इस हादसे में मकान का एक कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाउंड्रीवाल, गेट और कमरे में रखी प्राइवेट प्रिंटिंग प्रेस की मशीन समेत अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Durg Bypass Highwa Accident House Damage Night Incident

जानकारी के अनुसार हाईवा क्रमांक MH 40 CM 6353 शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे नागपुर नेशनल हाईवे से होते हुए रायपुर की ओर जा रही थी। दुर्ग बायपास मार्ग पर चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन बेकाबू हो गया।

अनियंत्रित हाईवा एक लेन से दूसरी लेन पार करते हुए डिवाइडर तोड़कर सर्विस रोड की ओर बढ़ी और सीधे कादम्बरी नगर, आरोग्यम अस्पताल के पास स्थित राम खिलावन साहू के मकान में जा घुसी।

मकान मालिक राम खिलावन साहू ने बताया कि हादसे के समय उनके परिवार के सभी 9 सदस्य घर में सो रहे थे। तेज धमाके की आवाज सुनकर नींद खुली और ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। बाहर निकलकर देखा तो हाईवा बाउंड्री तोड़ते हुए घर के अंदर तक घुस चुकी थी।

उन्होंने बताया कि जिस कमरे को हाईवा ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त किया, उसके बगल वाले कमरे में वे और उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे। अगर वाहन कुछ फीट और आगे बढ़ जाता, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।

हादसे की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को आई नींद बताई जा रही है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J