भिलाई में चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश: ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.12 लाख की हीरोइन जब्त..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में नशे के खिलाफ छावनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता से इलाके में अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार हुआ है।

छावनी पुलिस के अनुसार, 3 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैंप-2 भिलाई निवासी उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (28) और मोहित सिंह (29) बैकुंठ धाम दशहरा मैदान, कैंप-2 भिलाई क्षेत्र में चिट्टा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

Durg Chitta Smuggling Case – Chhavani Police Arrested Two Accused with Heroin

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 5.600 ग्राम सिंथेटिक हीरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। इसके साथ ही चिट्टा की बिक्री में इस्तेमाल किए जा रहे 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

फिलहाल पुलिस चिट्टा की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है। चिट्टा मंगवाने के स्रोत, पैडलर और कोरियर नेटवर्क को लेकर गहन छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J