भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दोस्तों के साथ घूमने गए एक युवक की ट्रक से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान भिलाई के जामुल क्षेत्र स्थित गणेश नगर वार्ड क्रमांक 5 निवासी पुनीत साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुनीत 2 जनवरी को अपने दोस्तों दीपक वर्मन, विजय सिंह सहित अन्य के साथ धमधा घूमने गया था।
दोपहर करीब 2.40 बजे धमधा-बेमेतरा मेन रोड स्थित बड़े पुल पर हादसा हुआ। लौटते समय पुनीत सिरनाभाठा वेयरहाउस से ट्रक (क्रमांक CG 07 CA 1141) में ड्राइवर के साथ बैठकर जामुल जा रहा था, जबकि उसके दोनों दोस्त बाइक से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बड़े पुल के ऊपर ट्रक तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से पुनीत ट्रक से नीचे गिर गया और पीछे के चक्के की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दोपहर करीब 3.15 बजे दोस्त दीपक वर्मन ने फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। यह खबर मिलते ही परिजन रिश्तेदार पवन साहू और भोला साहू के साथ तुरंत धमधा पहुंचे। मर्च्युरी में शव की हालत देख परिजन पूरी तरह टूट गए।
परिजनों ने ट्रक चालक पर तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए धमधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी दीपक वर्मन और विजय सिंह के बयान लिए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ऐसी ही स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहें और इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




