दुर्ग में मेंटल हॉस्पिटल की राह साफ, जिला अस्पताल परिसर में बनेगा 20 बिस्तरों का आधुनिक मानसिक अस्पताल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

प्रदेश के दूसरे मेंटल हॉस्पिटल के निर्माण को लेकर आ रही सभी अड़चनें अब दूर हो गई हैं। यह 20 बिस्तरों की सुविधा वाला मानसिक अस्पताल दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में ही बनाया जाएगा।

अस्पताल का भवन ट्रामा यूनिट के सामने स्थित साईं प्रसादालय की जगह पर बनाया जाएगा। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्थल का दौरा कर प्रस्तावित निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इससे लंबे समय से अटकी योजना को अब गति मिलने की उम्मीद है।

निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पुराने भवन को डिसमेंटल किया जाएगा, इसी कारण काम शुरू होने में थोड़ी देरी होगी। अप्रैल माह, यानी नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से मेंटल हॉस्पिटल की बुनियाद रखी जाएगी। दो मंजिला भवन के निर्माण में लगभग दो साल का समय लगने का अनुमान है। इसके लिए 80 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दो साल पहले ही मिल चुकी है।

वर्तमान में जिला अस्पताल में ओपीडी के लिए एक भी मनोचिकित्सक पदस्थ नहीं है। हालांकि, यहां क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट, सोशल वर्कर, योगा ट्रेनर, कम्युनिटी नर्स, साइकेट्रिक नर्स और रिकॉर्ड कीपर जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं।

मेंटल हॉस्पिटल में 10 बिस्तरों का महिला वार्ड और 10 बिस्तरों का पुरुष वार्ड बनाया जाएगा। डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली दवाओं और परहेज संबंधी जानकारी देने के लिए 4 पुरुष और 4 महिला नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। वहीं देखरेख और सुरक्षा के लिए प्रत्येक वार्ड में 3 पुरुष और 3 महिला सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए जाएंगे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J