भिलाई : दोस्ती पर नशा और गुस्सा पड़ा भारी, ससुराल छोड़ने से इनकार पर दोस्त से मारपीट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , जामुल ससुराल छोड़ने की जिद पूरी नहीं होने पर एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में पीड़ित युवक को चोटें आई हैं, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की है।

मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। श्रमिक नगर छावनी वार्ड 40, हनुमान मंदिर के पास रहने वाले नीरज पाठक ने पुलिस को बताया कि वह अनिस वायर कंपनी, इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। 26 जनवरी को वे ड्यूटी पर थे, तभी उनके दोस्त आकाश साहनी ने फोन कर उन्हें मिलने के लिए बुलाया।

Durg Assault Case 2026: Friend Beats Youth Over Sasural Dispute

जब नीरज कंपनी से बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आकाश साहनी एनएन कंपनी के पास नशे की हालत में बैठा हुआ था। आकाश ने नीरज से ससुराल छोड़ने की मांग की। नीरज ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया, लेकिन ससुराल न ले जाकर श्रमिक नगर स्थित उसके घर के पास छोड़ दिया और वापस लौटने लगा।

इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे शनि मंदिर के पास आकाश साहनी अचानक पीछे से पहुंचा। उसने नीरज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी देते हुए बांस के डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में नीरज को चोटें आई हैं।

पीड़ित नीरज पाठक ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J