भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन लीं। भिलाई तीन थाना क्षेत्र के पचपेड़ी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम और सनसनी फैल गई।
यह हादसा शुक्रवार 16 जनवरी की शाम को हुआ, जब पाटन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बोरसी हनोदा निवासी देवराज यादव (27) और उनके फूफा वीरेंद्र यादव (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देवराज यादव की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी, जिससे परिवार का दुख और भी गहरा हो गया है।
जानकारी के अनुसार देवराज अपने ससुराल दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद वह शुक्रवार शाम अपने फूफा के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों पचपेड़ी गांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें चपेट में ले लिया।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भिलाई तीन थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा।
हादसे के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की वजह मानी जा रही है।
मृतक देवराज के पिता हेमंत कुमार यादव ने बताया कि उनका बेटा घर का इकलौता कमाने वाला था। शादी को अभी चार महीने ही हुए थे। दशगात्र कार्यक्रम में गया था, लेकिन वापस नहीं लौट सका। घटना स्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है और अब तक हाईवा चालक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




