दुर्ग जेल में बंद हत्या के आरोपी की इलाज के दौरान मौत, 3 साल से काट रहा था सजा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग। दुर्ग जिले की केंद्रीय जेल से एक गंभीर खबर सामने आई है। हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृत कैदी की पहचान विनय प्रताप सिंह (35) के रूप में हुई है। वह मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में मार्च 2023 से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद 28 नवंबर 2025 को उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी, तभी से वह जेल में सजा काट रहा था।


Durg Central Jail Murder Convict Death Image

जेल प्रशासन के अनुसार विनय प्रताप सिंह लंबे समय से लो शुगर यानी हाइपोग्लाइसीमिया और मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। उसकी तबीयत बार-बार बिगड़ने पर जेल अस्पताल में उसका नियमित इलाज किया जा रहा था और डॉक्टरों की निगरानी में उसे दवाइयां दी जा रही थीं।

बताया गया कि बीते दिन सुबह अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई। लो शुगर के चलते उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने का फैसला लिया।

एम्बुलेंस के जरिए कैदी को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि शुक्रवार 16 जनवरी की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

केंद्रीय जेल अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि रायपुर से कैदी की मौत की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाने और वरिष्ठ अधिकारियों को नियमानुसार जानकारी दे दी गई है। कैदी की मौत के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मृत कैदी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J