भिलाई में तेज रफ्तार कार का कहर, बुजुर्ग को मारी टक्कर, 5 दिन इलाज के बाद मौत, मामला दर्ज..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले भिलाई में तेज रफ्तार वाहनों का खतरा एक बार फिर सामने आया है। भिलाई जामुल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जिंदगी चली गई। कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बुजुर्ग ने पांच दिन तक मौत से संघर्ष किया, लेकिन अंततः इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक एम. मुन्नु स्वामी (79 वर्ष), हाउसिंग बोर्ड भिलाई का निवासी था। 25 दिसंबर की सुबह करीब 10:45 बजे वह अपनी लूना (CG07H9865) से घासीदास सोसायटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान एकता चौक की ओर से आ रही कार (CG07CZ3797) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।

दुर्ग सड़क हादसा बुजुर्ग की मौत

हादसे में बुजुर्ग के सिर में अंदरूनी चोटें आईं, वहीं दाहिने पैर में भी गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत बीएसपी अस्पताल सेक्टर-9 भिलाई में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शुरू से ही उसकी हालत नाजुक बताई थी।

करीब पांच दिनों तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद 30 दिसंबर को दोपहर 1:55 बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की गई।

जामुल थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 BNS और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J