यह मामला छावनी थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी निवासी साइकिल दुकान संचालक संजय अठवानी (37) से जुड़ा है। संजय ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दो अज्ञात लोग उसकी दुकान पर साइकिल देखने के बहाने आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने उसका मोबाइल नंबर लिया और खुद को ‘राजू’ बताया। यहीं से ठगी की साजिश की शुरुआत हुई।
कुछ दिनों बाद आरोपी ने फोन कर संजय की मां की तबीयत का जिक्र किया और झाड़-फूंक व पूजा-पाठ से इलाज कराने का दावा किया। लगातार फोन कॉल और धार्मिक बातों के जरिए आरोपियों ने संजय का भरोसा जीत लिया।
16 जनवरी 2026 को आरोपियों ने संजय को पावर हाउस फल मार्केट के पास बुलाया। वहां एक महिला के साथ देवी पूजा करवाई गई। इस दौरान नारियल और 1100 रुपए लेकर मां के जल्द ठीक होने का विश्वास दिलाया गया।
पूजा के बाद आरोपियों ने संजय को यह कहकर भ्रमित किया कि उसकी मां पर बुरी छाया है। इसे दूर करने के लिए सोने के आभूषण और नगदी को मंदिर में विशेष अनुष्ठान के लिए रखना जरूरी बताया गया।
20 जनवरी 2026 को संजय को रेलवे स्टेशन पावर हाउस भिलाई के पास बुलाया गया। वहां चार सोने के कंगन, जिनका वजन करीब 60 ग्राम और कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई, साथ ही 8 लाख रुपए नगद आरोपियों ने ले लिए।
आभूषण और नगदी लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना छावनी में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
ठगी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाबूलाल (45), निवासी श्रीरामपुर, जिला चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) और गीता राय, निवासी जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) को रायपुर के सरोना स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपए नगद, मोबाइल और कीपैड फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि गिरोह का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने प्रदेश या अन्य राज्यों में इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



