मामला तब सामने आया जब प्रार्थी शराब खरीदने उरला स्थित शराब भट्टी गया हुआ था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उससे शराब की मांग की। जब उसने शराब देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और धारदार वस्तु से हमला कर दिया।
इस हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों की मदद से घायल को शंकराचार्य अस्पताल, जुनवानी ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी खिलेश्वर यादव ग्राम कोटनी का रहने वाला है और मजदूरी का काम करता है। 19 जनवरी को उसका बड़ा भाई अजय यादव पटवा ट्रेडर्स में काम करने दुर्ग आया हुआ था। काम खत्म होने के बाद वह साइकिल से उरला शराब भट्टी गया और लौटते समय यह घटना घटी।
प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 118(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



