दुर्ग में महिला सुरक्षा पर बड़ा फैसला: होगा महिला कमांडो का गठन, क्राइम मीटिंग में SSP विजय अग्रवाल के सख्त निर्देश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस अब और सख्त नजर आने वाली है। महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में महिला कमांडो के गठन का निर्देश दिया गया है, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

शुक्रवार को आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने जिले के अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा करते हुए पुलिसिंग को और मजबूत करने पर जोर दिया।

दुर्ग में महिला कमांडो गठन का निर्देश – SSP Vijay Agrawal Crime Meeting Image

एसएसपी अग्रवाल ने लंबित मर्ग प्रकरणों, साइबर अपराधों और अन्य मामलों में ठोस साक्ष्य संकलन कर केस को मजबूती के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही जनता के विरुद्ध और पुलिस के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अवैध शराब के मामलों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया। एसएसपी ने अवैध शराब में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए।

निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
क्राइम मीटिंग के दौरान एसएसपी अग्रवाल ने निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखने, उनकी गतिविधियों की जांच करने और अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर ठोस व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सक्रिय चाकूबाजों और नशेड़ियों को सूचीबद्ध कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा गया।

समीक्षा बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा, उप पुलिस अधीक्षक रक्षित केंद्र चंद्र प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक नेवई भारती मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक आकर्षि कश्यप सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J