भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में मोबाइल को लेकर हुआ एक घरेलू विवाद देखते ही देखते दर्दनाक घटना में बदल गया। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम चांगोरी में पत्नी ने गुस्से में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इस घटना में महिला करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गई, जिसे गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना सोमवार शाम की है। भिलाई के पास स्थित ग्राम चांगोरी में रहने वाले ओमप्रकाश और उसकी पत्नी विसवंतीन बंजारे (32) के बीच शाम करीब चार बजे मोबाइल को लेकर बहस शुरू हुई। पत्नी के पास मोबाइल था, जिसे पति ने मांगा। इसी बात पर दोनों के बीच तकरार बढ़ती चली गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज विसवंतीन ने घर के भीतर रखी पेट्रोल की बोतल उठाई और अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर माचिस से आग लगा ली। बताया जा रहा है कि पति ओमप्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग बुझाई और आसपास के लोगों की मदद से पत्नी को पाटन के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा और नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में ही नायब तहसीलदार ने महिला का बयान दर्ज किया। बयान में विसवंतीन ने स्पष्ट किया कि पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर उसने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। महिला ने यह भी बताया कि पेट्रोल उसके पति ने वाहन में डालने के लिए लाकर रखा था।
महिला का पेट वाला हिस्सा लगभग 45 प्रतिशत तक झुलस गया है। हालत गंभीर होने के कारण उसे पाटन सामुदायिक अस्पताल से रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बताया गया कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें आठ साल की बेटी और पांच साल का बेटा शामिल है। पति ओमप्रकाश रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




