दुर्ग में 6 जनवरी से नेशनल स्कूल कबड्डी गेम्स: 29 राज्यों के 329 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, आज से पहुंचना शुरू..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिला एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी पहचान बनाने जा रहा है। 6 जनवरी से भिलाई में शुरू होने जा रही 69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर पूरे जिले में खेल का माहौल बन गया है। देशभर से खिलाड़ी आज से दुर्ग पहुंचना शुरू करेंगे।

दुर्ग जिले में आयोजित होने वाली यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता आयु वर्ग 14 वर्ष बालक के लिए है। प्रतियोगिता का आयोजन 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों के युवा खिलाड़ी अपने खेल का दमखम दिखाएंगे।


 दुर्ग में नेशनल स्कूल कबड्डी गेम्स 2026 | National School Kabaddi

कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले भिलाई नायर समाजम हायर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-2 स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में खेले जाएंगे। वहीं, प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह भिलाई विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-2 के खेल मैदान में आयोजित होगा।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के कुल 29 राज्य हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 329 खिलाड़ी भाग लेंगे, जबकि 87 ऑफिशियल्स प्रतियोगिता के संचालन से जुड़े रहेंगे।

इसके अलावा लोक शिक्षण संचालनालय और स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के 45 अधिकारी भी आयोजन की व्यवस्थाओं में शामिल रहेंगे। दुर्ग संभाग से 136 व्यायाम शिक्षक और अधिकारी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाएंगे।

खिलाड़ियों के खाने और ठहरने की पूरी व्यवस्था
69वीं राष्ट्रीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी जयंत वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, परिवहन, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रतिभागी को परेशानी न हो।

आयोजन से दुर्ग जिले को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर विशेष पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

तैयारियों को लेकर पहले हो चुकी बैठक
इससे पहले 20 दिसंबर 2025 को प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर संयुक्त संचालक संभाग कार्यालय दुर्ग के मंथन हॉल में एक अहम बैठक आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त संचालक आर.एल. ठाकुर ने की थी।

बैठक में दुर्ग संभाग के व्यायाम शिक्षकों को प्रतियोगिता से जुड़ी तैयारियों और उन्हें सौंपे गए दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक संचालक क्रीड़ा कल्पना स्वामी और जिला अधिकारी दुर्ग तनवीर अकील भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J