दुर्ग में सड़क हादसों पर ब्रेक! ऑपरेशन सुरक्षा से मौतों में रिकॉर्ड गिरावट, 2025 में 1.22 लाख चालान और 3.83 करोड़ का राजस्व..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में सड़क हादसों और उनसे होने वाली मौतों पर लगाम लगाने में यातायात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 में चलाए गए “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान ने जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की तस्वीर ही बदल दी।

यातायात पुलिस की लगातार चेकिंग, सख्त चालानी कार्रवाई और दुर्घटना संभावित इलाकों पर सुधार कार्यों का सीधा असर देखने को मिला। इसके चलते सड़क दुर्घटनाओं और मौतों के आंकड़ों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई।

Durg Operation Suraksha Traffic Police Action 2025

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग यातायात पुलिस ने जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच 1 लाख 22 हजार चालान काटे। यह संख्या वर्ष 2024 में हुए 60,215 चालानों की तुलना में लगभग दोगुनी रही। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने बिना किसी ढिलाई के कार्रवाई की।

चालानी कार्रवाई से वर्ष 2025 में यातायात पुलिस दुर्ग को 3 करोड़ 83 लाख 61 हजार 900 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 1 करोड़ 97 लाख 14 हजार रुपए था।
ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में न्यायालय द्वारा 1 करोड़ 39 लाख 99 हजार 800 रुपए का अर्थदंड लगाया गया, जिसे पुलिस ने लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगाने का प्रभावी तरीका बताया।

सड़क हादसों के प्रमुख कारण ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस ने विशेष फोकस किया। वर्ष 2025 में इस तरह के 1370 मामले दर्ज किए गए। कई मामलों में वाहन जब्त कर सीधे न्यायालय भेजा गया, जिससे नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति में कमी आई।

ऑपरेशन के दौरान रोजमर्रा की लापरवाही पर भी सख्ती बरती गई।
2025 में किए गए प्रमुख चालानों में बिना हेलमेट 20,235, बिना सीट बेल्ट 7,238, रैश ड्राइविंग 1,685, काली फिल्म 181, मालवाहक वाहन में सवारी 378 और अन्य यातायात उल्लंघन के 90,913 मामले शामिल हैं।

अभियान का सबसे बड़ा असर ब्लैक और ग्रे स्पॉट पर देखने को मिला।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में ब्लैक स्पॉट पर 23 मौतें हुई थीं, जबकि 2025 में यह संख्या घटकर सिर्फ 3 रह गई। सड़क इंजीनियरिंग सुधार, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और लगातार निगरानी ने इन क्षेत्रों को अधिक सुरक्षित बनाया।

नववर्ष के मौके पर भी पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को विशेष पेट्रोलिंग और बैरिकेडिंग की गई।
इन दो दिनों में कुल 366 चालान काटे गए और ₹86,400 का समन शुल्क वसूला गया। सबसे अहम बात यह रही कि इन दिनों जिले में एक भी सड़क हादसा दर्ज नहीं हुआ

यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का सम्मान करें।
आपकी सावधानी ही आपकी और दूसरों की सबसे बड़ी सुरक्षा है — नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J