कुम्हारी में कैवल्य धाम के पीछे खेत से मिली महिला की सड़ी-गली लाश! 7 दिन पुराना शव मिलने से इलाके में सनसनी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में खेत के भीतर एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने की खबर सामने आई। शव की हालत देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए।

मामला ग्राम परसदा स्थित कैवल्य धाम के पीछे खेत का है, जहां झाड़ियों के बीच एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। खेत से बदबू आने पर स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी, जिसके बाद तुरंत कुम्हारी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

दुर्ग परसदा खेत में मिली महिला की लाश – सड़ी-गली हालत में शव बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की मौत करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी।

कुम्हारी थाना टीआई ने बताया कि मृत महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, ताकि मौत के कारणों की बारीकी से जांच की जा सके।

पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इसके साथ ही पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है, ताकि मृत महिला की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J