भिलाई से लौट रहे युवक की दुर्ग–पाटन रोड पर दर्दनाक मौत, हाईवा ने मारी टक्कर,युवती की जान लेने वाले बाइक सवार पर FIR..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग–पाटन मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। दैमार गांव के पास हुई इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिवार गहरे सदमे में है।

जानकारी के अनुसार, अर्क सिंह (35 वर्ष) 8 जनवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक से भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती अपनी दादी को देखकर पाटन स्थित शासकीय अस्पताल क्वार्टर में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजू ढाबा के पास पीछे से आ रहे एक हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Durg Patan Road Accident Highwa Hit Bike Rider Death

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवा ट्रक (CG07BP7880) तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्क सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में अर्क सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाटन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी रही। आखिरकार 9 जनवरी की रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सिर, चेहरे और शरीर में आई गंभीर चोटें मौत का कारण बनीं।

मृतक की पत्नी पाटन के शासकीय अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ हैं। बताया गया कि अर्क सिंह पहले काम की तलाश में मुंबई गए थे, लेकिन घटना के समय वे बेरोजगार होकर भिलाई में रह रहे थे।

पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि मृतक के पिता विजय बहादुर सिंह की शिकायत पर हाईवा चालक के खिलाफ तेज और खतरनाक ढंग से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का अपराध दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

इस मामले में एक निजी पहलू भी सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक की पत्नी ने पूर्व में पाटन थाने में नशे की हालत में मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस सड़क हादसे से उस शिकायत का सीधा संबंध नहीं है, फिर भी जांच में सभी पहलुओं को शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J