गणतंत्र दिवस से पहले जिलेभर में व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। दुर्ग पुलिस ने दुर्ग–भिलाई के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की।
इस दौरान यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों और सार्वजनिक परिसरों पर विशेष नजर रखी गई। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बीडीएस टीम, एंटी सेबोटाज टीम और डॉग स्क्वाड की तैनाती की गई है।
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के प्रतीक्षालयों, यात्रियों के सामान, गोदामों और पूरे परिसरों की बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी तरह की चूक न हो।
पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आशंका की स्थिति में तत्काल पूछताछ कर पुष्टि की जा रही है। इसके साथ ही जिले की सीमाओं से जुड़े सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां आने-जाने वाले हर वाहन की गहन जांच की जा रही है।
इधर, गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन को लेकर जिला मुख्यालय में अंतिम पूर्वाभ्यास भी संपन्न हुआ। इस दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसपी विजय अग्रवाल मौजूद रहे।
पूर्वाभ्यास में मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, प्लाटूनों का मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फोटो सेशन तक पूरे कार्यक्रम का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



