दुर्ग रेलवे स्टेशन का दर्दनाक मंजर: ट्रेन से गिरकर यात्री के दोनों पैर कटे! 108 के इंतज़ार में तड़पता रहा यात्री, ऑटो से ले जाया गया अस्पताल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने यात्रियों को झकझोर कर रख दिया। दुर्ग–डल्लीराजहरा पैसेंजर ट्रेन से गिरने के कारण एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसमें उसके दोनों पैर कट गए।

यह हादसा बीते दिन दोपहर करीब 1 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1, लाइन नंबर-1 पर हुआ। ट्रेन से गिरते ही यात्री प्लेटफॉर्म पर तड़पता रहा और मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

Durg Railway Station Train Accident – Passenger Fell From Durg Dallirajhara Train

घायल यात्री की पहचान विजय नारायण बघेल (46 वर्ष), पिता कन्हैया लाल बघेल, निवासी टीचर कॉलोनी, दल्लीराजहरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

108 एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया गया, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। गंभीर रूप से घायल यात्री को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ती चली गई।

ऑटो से पहुंचाया गया अस्पताल
जब 108 एम्बुलेंस नहीं आई, तो यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल यात्री को ऑटो रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों में गहरी नाराजगी देखी गई।

108 सेवा पर अमानवीयता का आरोप
घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने 108 आपातकालीन सेवा पर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया। स्टेशन परिसर में कुछ देर तक आक्रोशपूर्ण माहौल रहा और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठती रही।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J