भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। दुर्ग जिले में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नो मैपिंग कैटेगरी के करीब 41 हजार मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से 82 निर्धारित सेंटरों के माध्यम से मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं को जल्द से जल्द अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी पूरी की जा सकती है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि निर्वाचक नामावली को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह पूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया था।
प्रारंभिक प्रकाशन के बाद नो मैपिंग और लॉजिकल विसंगतियों वाले मतदाताओं की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए गए। जिले में विधानसभा वार कुल 82 अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं, जहां मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
प्रशासन की मंशा है कि सभी पात्र मतदाताओं के रिकॉर्ड सही हों, ताकि आने वाले समय में किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




