भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव देखा गया। ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
यह मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। उरला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू की।
शव की हालत काफी क्षत-विक्षत थी। खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में मौत ट्रेन की चपेट में आने से होना प्रतीत हो रही है। हालांकि यह हादसा है या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस ने फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के समय और हालातों की सही जानकारी मिल सके।
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और यह घटना किस समय हुई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक खैरागढ़ का निवासी हो सकता है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन थाने पहुंच रहे हैं, जिनके आने के बाद शिनाख्त और पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मोहन नगर पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




