भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार और रिश्तों की उलझन ने एक किसान की जान ले ली। पुलिस ने चार दिन पहले हुए सुमेर हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या के पीछे खुद उसकी पत्नी ही निकली, जिसने अपनी समलैंगिक प्रेमिका के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।
यह पूरा मामला असोथर थाना क्षेत्र का है। 14 जनवरी को हुई किसान सुमेर की निर्मम हत्या की जांच में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। जांच में सामने आया कि सुमेर की हत्या सम-लैंगिक प्रेम संबंधों के चलते कराई गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की पूरी कड़ी जोड़ते हुए साजिश का पर्दाफाश किया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी रेनू और मालती के बीच पिछले डेढ़ साल से समलैंगिक प्रेम संबंध थे। मालती देवी तीन शादियां कर चुकी है और हाल ही में अपने मायके में एक बच्चे के साथ रह रही थी। दोनों महिलाएं एक साथ रहना चाहती थीं।
जब सुमेर को पत्नी और मालती के रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने दोनों के मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। यही रोक दोनों महिलाओं को नागवार गुजरी और यहीं से हत्या की साजिश ने जन्म लिया।
आरोप है कि रेनू देवी ने अपने करीबी ई-रिक्शा चालक जितेंद्र गुप्ता को 60 हजार रुपये की सुपारी देकर पति की हत्या का सौदा किया। योजना के तहत सुमेर को ट्यूबवेल पर बुलाया गया, जहां शूटरों ने रस्सी से गला दबाकर और चाकू से गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने में कुल पांच लोग शामिल थे।
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि इस मामले में रेनू देवी, मालती देवी और शूटर राजू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो अन्य आरोपी जितेंद्र गुप्ता और रामप्रकाश उर्फ मद्दू फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
बताया गया कि रेनू देवी के चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बच्चे गांव में ही उसके साथ रहते हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




