भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने गुस्से में अपने ही बेटे को गोली मार दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। इस वारदात में आरोपी की पत्नी भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गई।
घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान शेखर उइके (22) के रूप में हुई है, जो कुंवरदल्ली गांव का निवासी था। वहीं बेटे की हत्या करने वाले पिता का नाम संतराम उइके (48) बताया गया है। पुलिस ने पिता और पुत्र दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, संतराम उइके अपनी पत्नी शांति बाई के साथ गांव से बाहर एक झोपड़ी में रहता था और ईंट बनाने का काम करता था। शुक्रवार रात वह नशे की हालत में था और इसी दौरान पत्नी से उसका झगड़ा हो गया।
झगड़ा इतना बढ़ गया कि संतराम ने नशे में अपनी पत्नी शांति बाई को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट की जानकारी पड़ोसियों ने उनके बेटे शेखर को दी। खबर मिलते ही शेखर झोपड़ी में पहुंचा और अपने पिता से पूछा कि उन्होंने उसकी मां को क्यों पीटा।
शेखर ने पिता को समझाने की कोशिश की और कहा कि वह मां के साथ मारपीट न करें। इसके बाद शेखर और उसकी मां झोपड़ी के पीछे जाकर बैठ गए। इसी दौरान गुस्से में संतराम भरमार बंदूक लेकर वापस लौटा और अपने बेटे शेखर पर गोली चला दी।
गोली लगते ही शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के दौरान शांति बाई भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गई। घटना के बाद संतराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पूरे गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




