भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात जल्द मिलने वाली है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है, जो कोलकाता से गुवाहाटी के रूट पर चलेगी। इस ट्रेन को यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखकर खास तौर पर डिजाइन किया गया है।
नई दिल्ली में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जापान और चीन में चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की तर्ज पर तैयार की गई है। इसका लुक काफी आकर्षक है और इसकी पीली व ग्रे कलर प्लेट आंखों को बेहद खूबसूरत लगती है।
यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेन में रीडिंग लाइट, सॉकेट और मोबाइल होल्डर की अलग से व्यवस्था की गई है। रेस्ट एरिया में हॉट वॉटर की सुविधा उपलब्ध होगी। ट्रेन में बैठते ही यात्रियों को फ्लाइट जैसा अनुभव महसूस होगा।
ट्रेन में अलग से पैंट्री एरिया बनाया गया है, जहां खाना गर्म करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। ये कूलिंग मशीनें हैं, जिससे भोजन की गुणवत्ता बनी रहेगी।
इस ट्रेन की खास बात यह भी है कि इससे निकलने वाला कूड़ा ट्रेन के अंदर ही डिकंपोज किया जाएगा। ट्रेन में स्पीड, सफाई और कम्फर्ट पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें पहले से कवच सिस्टम इंस्टॉल है और कैमरे AI से कनेक्टेड हैं।
ट्रेन में फायर रेजिस्टेंस सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे आग लगने की स्थिति में वह एक कोच से दूसरे कोच में नहीं फैल सकेगी।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में स्टाफ के लिए भी अलग से रेस्ट एरिया बनाया गया है। भारतीय रेलवे के बेड़े में शामिल होने जा रही यह नई ट्रेन जल्द ही कोलकाता से गुवाहाटी के बीच यात्रियों को सेवा देगी।
बताया जा रहा है कि बंगाल और असम चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी का डबल मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। हावड़ा से गुवाहाटी तक चलने वाली इस ट्रेन से दोनों राज्यों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। चूंकि ट्रेन दो राज्यों को जोड़ रही है, इसलिए इसमें दोनों राज्यों का लोकल फूड भी परोसा जाएगा, जिसमें कोलकाता का रसगुल्ला और असम की फेमस थाली शामिल होगी।
कोलकाता से असम का रेलवे रूट देश के सबसे व्यस्त रूट्स में गिना जाता है। ऐसे में इस नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




