गरियाबंद में अश्लील आयोजन पर बवाल, 14 गिरफ्तार… SDM की मौजूदगी पर सवाल, गिरफ्तारी क्यों नहीं?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,गरियाबंद जिले से सामने आए एक अश्लील आयोजन के मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान डांसर्स द्वारा अश्लील डांस किया गया। लड़कियां अर्धनग्न अवस्था में मंच पर नाचती रहीं और कार्यक्रम में मौजूद लोग इस पर पैसे लुटाते नजर आए। इस आयोजन में मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी सामने आई है।

SDM की मौजूदगी में बनाए गए वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने SDM तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई।

जांच के बाद आयोजन समिति के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम के खिलाफ आज से जांच शुरू होने की बात कही गई है।

इससे पहले SP वेदव्रत सिरमौर्य ने ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के साथ अनुचित व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की थी। देवभोग थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक डिलोचन रावटे, आरक्षक शुभम चौहान और आरक्षक जय कंसारी को सस्पेंड किया गया था।

बाल संरक्षण आयोग ने भी निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान किसी नाबालिग या बच्चे की मौजूदगी थी या नहीं, इसकी जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट पेश की जाए।

पूरा मामला गरियाबंद के उरमाल गांव से जुड़ा है, जहां युवा समिति ने 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम का आयोजन किया था। 29 दिसंबर 2025 को इस कार्यक्रम की अनुमति मैनपुर SDM तुलसी दास से ली गई थी। कार्यक्रम के लिए ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स को बुलाया गया था।

कार्यक्रम 8, 9 और 10 जनवरी को आयोजित हुआ, जिसका शहरभर में प्रचार किया गया था। आयोजकों को रोजाना 1.20 लाख रुपये देने थे, जबकि बार डांसरों की एक दिन की फीस 60 हजार तय थी। एंट्री टिकट 200 से 400 रुपये रखे गए थे।

9 जनवरी को SDM तुलसी दास मरकाम कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनके लिए आगे की सीट आरक्षित थी। रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक डांस चलता रहा। पंडाल में भीड़ बेकाबू थी और अलग-अलग वर्ग के लोग मौजूद थे।

इस मामले में देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन खान सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक स्थानीय युवक की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था, लेकिन आरोपियों को मुचलके पर छोड़ा गया था।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J