78 साल बाद भी अंधेरे में 20 गांव! गरियाबंद में आदिवासी आक्रोश, नेशनल हाईवे पर 14 घंटे चक्काजाम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आजादी के 78 साल बाद भी जब गांवों में अंधेरा कायम हो, तो गुस्सा सड़कों पर दिखना लाजमी है। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में बिजली की मांग को लेकर आदिवासी ग्रामीणों का आक्रोश मंगलवार को नेशनल हाईवे पर फूट पड़ा।

मैनपुर ब्लॉक के आदिवासी बहुल राजापड़ाव क्षेत्र में बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-130सी पर सुबह करीब 8 बजे चक्काजाम कर दिया। यह आंदोलन लगातार 14 घंटे तक चला और देर रात करीब 11 बजे प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।

78 साल बाद भी अंधेरे में गांव, गरियाबंद मैनपुर चक्काजाम बिजली मांग

प्रशासन की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन में कहा गया है कि राजापड़ाव क्षेत्र की 5 पंचायतों के 20 से अधिक विद्युतविहीन गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए आगामी बजट में हर संभव प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही जो मजरे-टोले अब तक योजनाओं से छूट गए हैं, उनका जल्द सर्वे कर प्राक्कलन बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

लिखित भरोसा मिलने के बाद ही ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म करने पर सहमति जताई। इससे पहले मैनपुर के राजापड़ाव इलाके की 5 पंचायतों के कई गांवों में आजादी के 78 वर्षों बाद भी बिजली नहीं पहुंच पाई थी। बार-बार प्रदर्शन, ज्ञापन और मौखिक आश्वासन के बावजूद हालात नहीं बदले, जिससे ग्रामीण इस बार लिखित आश्वासन पर अड़ गए।

इसी मांग को लेकर हजारों की संख्या में महिला और पुरुष नेशनल हाईवे पर बैठ गए। चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

आंदोलन के दौरान दोपहर करीब 2 बजे अपर कलेक्टर के साथ ग्रामीणों की बातचीत हुई, लेकिन यह चर्चा बेनतीजा रही। इसके बाद भीड़ और अधिक दृढ़ हो गई। ग्रामीणों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन को दोबारा पहल करनी पड़ी और देर रात लिखित आश्वासन जारी किया गया।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बिजली केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आजीविका से सीधा जुड़ा मुद्दा है। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, महिलाओं की सुरक्षा और किसानों की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि तय समयसीमा में आश्वासन के अनुसार कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन के लिखित भरोसे के बाद स्थिति सामान्य हो गई है और नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J