विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अमानवीयता की हदे पार: शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम संबंध की सजा, विधवा को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, जूते-चप्पलों से पीटा और मुंह पर पोता गोबर, VIDEO वायरल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सामने आई यह घटना इंसानियत को झकझोर देने वाली है। रानीझाप गांव में एक विधवा महिला को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया गया, जूते-चप्पलों से पीटा गया और उसके मुंह पर गोबर पोता गया। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो भी सामने आया है।

यह मामला पेंड्रा के खोडरी चौकी क्षेत्र का है। आरोप है कि महिला को उसके कथित प्रेम प्रसंग की सजा देने के लिए उसके प्रेमी के परिजनों ने सारी हदें पार कर दीं। गांव लौटने के बाद महिला के साथ सार्वजनिक रूप से बदसलूकी की गई।

GPM District RaniJhap Village Woman Assault Case Video Viral

जानकारी के अनुसार यह घटना 24 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे ग्राम रानीझाप में हुई। पीड़ित महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। एक साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसका गांव के ही 35 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति हरि प्रसाद राठौर से प्रेम संबंध बन गया था।

बताया गया कि दोनों 29 अक्टूबर 2025 को घर से भाग गए थे और मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम मालाचुवा में रह रहे थे। शुक्रवार 23 जनवरी को जब वे गांव वापस लौटे, तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद महिला और हरि प्रसाद के परिजन खोडरी चौकी पहुंचे थे।

चौकी में महिला ने हरि प्रसाद के साथ रहने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सभी लोग गांव लौट आए। शुक्रवार रात को गांव के भुल्लन गोंड़ ने दोनों को अपने घर में शरण दी थी।

अगली सुबह करीब 10 बजे हरि प्रसाद की पत्नी सरोज राठौर, भाई मनोज, यशोदा राठौर सहित अन्य लोग इकट्ठा हुए। आरोप है कि उन्होंने महिला को पीटना शुरू कर दिया, उसके कपड़े उतार दिए और उसे पूरे गांव में घुमाया। आरोपियों ने महिला के मुंह पर गोबर पोता और उसे पीटते हुए गांव के मुख्य मार्ग से काली मंदिर तक ले गए।

ग्रामीणों ने बचाई जान
काली मंदिर के पास महिला के परिजन और ग्रामीण अमर सिंह धुर्वे व दशरथ विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। उन्होंने महिला को कपड़े पहनाए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और घायल महिला को अपने साथ ले गई।

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि हरि प्रसाद राठौर की पत्नी, बहन और भाई को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। बताया गया कि हरि प्रसाद की दो छोटी बेटियां हैं, जिसके चलते परिजनों का आक्रोश विधवा महिला पर फूट पड़ा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J