दुर्ग : चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में IG शांडिल्य: TI खुद दर्ज करेंगे FIR, 90 दिन में निपटेंगे लंबित केस..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग रेंज में नए पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदभार संभालते ही IG अभिषेक शांडिल्य एक्शन में नजर आए। मंगलवार को उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली अहम बैठक लेकर साफ संदेश दिया कि अब पुलिसिंग में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान IG शांडिल्य ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अनुशासन और जवाबदेही के साथ काम करें और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दें।

IG Abhishek Shandilya first meeting with police officers Durg Range

बैठक में IG ने लुभावने विज्ञापनों के जरिए ठगी करने वालों पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में थाना प्रभारी खुद एफआईआर दर्ज करें। इसके लिए थाना स्तर पर सक्रिय निगरानी रखते हुए संदिग्ध कंपनियों, व्यवसायिक संस्थानों और निवेश योजनाओं की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जाए।

आईजी शांडिल्य ने पुलिस कर्मचारियों की कार्यशैली, गतिविधियों और आचरण पर प्रभावी नियंत्रण रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि सीधे तौर पर आम जनता के भरोसे से जुड़ी होती है, इसलिए हर स्तर पर जिम्मेदारी के साथ काम होना चाहिए।

गंभीर संपत्ति संबंधी और शरीर संबंधी अपराधों को लेकर भी IG ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्तीय धोखाधड़ी जैसे मामलों में किसी भी तरह की टालमटोल स्वीकार नहीं की जाएगी और TI खुद अनिवार्य रूप से FIR दर्ज करेंगे।

बैठक में लंबित मामलों पर भी फोकस रहा। IG ने निर्देश दिए कि थानों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। खासकर एक साल से अधिक समय से लंबित मामलों को जल्द निपटाने के आदेश दिए गए। साथ ही नए प्रकरणों का 60 और 90 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणीशंकर चंद्रा सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J