इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट से किसानों को बड़ी राहत: CM साय ने मंडी शुल्क एक साल के लिए किया शून्य..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट किसानों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई। समिट में शामिल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडी में लगने वाले शुल्क को पूरे एक साल के लिए शून्य करने की बड़ी घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा राइस मिल एसोसिएशन की मांग पर की। उन्होंने कहा कि किसानों और राइस मिलरों को राहत देना सरकार की प्राथमिकता है। इस फैसले से आने वाले एक साल तक मंडी शुल्क नहीं लिया जाएगा।

India International Rice Summit Raipur CM Sai Mandi Shulk Zero

समिट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट का दूसरा संस्करण छत्तीसगढ़ में होना राज्य के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में धान की जितनी प्रजातियां पाई जाती हैं, उतनी कहीं और नहीं हैं और यहां हजारों किस्म के चावल उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने समिट में लगे विभिन्न स्टॉल का जिक्र करते हुए कहा कि अलग-अलग किस्म के चावल प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें दंतेवाड़ा का स्टॉल भी शामिल है। साथ ही ऑर्गेनिक सेक्टर में हो रही प्रगति भी साफ नजर आई।

सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ से करीब 1 लाख मीट्रिक टन चावल 90 देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी बड़े पैमाने पर धान खरीदी जारी है और किसानों को सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में धान उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और सरकार की कोशिश है कि छत्तीसगढ़ का चावल ज्यादा से ज्यादा देशों तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट आने वाले समय में एक मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J