मामला परपा थाना क्षेत्र के देऊरगांव के पास मंगलवार शाम का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीछे से आ रही बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से बोलेरो सीधे टैक्सी से टकरा गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जगदलपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
लगातार हो रहे सड़क हादसों से गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश भी घटनास्थल पर फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। हालात बिगड़ते देख चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला, भीड़ को शांत कराया और घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त यातायात निगरानी और नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




