भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर। शहर में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कालीपुर इलाके में स्थित तालाब में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवकों की जान पुलिस जवानों ने समय रहते बचा ली।
यह मामला परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सभी युवक शनिवार की रात क्रिकेट खेलकर कालीपुर से जगदलपुर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे तालाब में जा गिरी।
घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों की नजर तालाब में डूबते वाहन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए वाहन का कांच तोड़ा और उसमें फंसे चार युवकों को बाहर निकाला।
काफी प्रयास के बाद स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीन युवक पानी में डूब चुके थे। अन्य चार युवक घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, जिस तालाब में वाहन गिरा, वह जगदलपुर के आउटर इलाके में स्थित है और हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मृतक सभी जगदलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




