छग में सनसनी… बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को गले तक कीचड़ में गाड़कर मार डाला, बोला- दूसरे से बात करती थी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को गले तक कीचड़ में गाड़कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का कहना है कि युवती उसे समय नहीं देती थी और दूसरे युवक से बात करती थी।

यह पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान पूजा महंत (22) के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पिपरा और बरगांव के बीच एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्र (28), उसके भाई लव प्रकाश चंद्र (32) और मददगार केशव चंद्र (34) को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी की सुबह बरगांव में किसान रामेश्वर साहू के खेत में पूजा महंत की अर्धनग्न लाश मिली। शुरुआती जांच में ही पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की।

फुटेज में तड़के सुबह 4:38 बजे दो युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए। कुछ ही मिनट बाद 4:45 बजे पूजा महंत अकेले मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई।

जांच में सामने आया कि पूजा कीरित गांव में एक त्योहार में शामिल होकर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर लौटी थी। उसके पिता ने उसे देखा भी था। इसके बाद सुबह लगभग 4:45 बजे उसे कॉल आया और वह बॉयफ्रेंड से मिलने घर से निकल गई।

सुबह जब पूजा घर पर नहीं मिली, तो परिवार ने आसपास खोजबीन की। करीब 9 बजे किसान रामेश्वर साहू खेत पहुंचा तो कीचड़ में सनी पूजा की लाश देखी। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों के बयान के बाद FIR दर्ज की गई।

जांच और CCTV के आधार पर पुलिस का शक पूजा के बॉयफ्रेंड प्रवीण प्रकाश चंद्रा पर गया। पुलिस ने उसे कोरिया के पटना से हिरासत में लिया। पूछताछ में पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सबूतों के सामने टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसे शक था पूजा किसी दूसरे युवक से बात करती है और उसे समय नहीं देती। इसी बात पर विवाद हुआ और गुस्से में उसने खेत में पूजा को धक्का देकर उसका सिर कीचड़ में दबा दिया, जिससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।

ASP उमेश कश्यप के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी को भगाने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा और दोस्त केशव चंद्रा ने मदद की। दोनों ने उसे शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेजा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पटना से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी नवागढ़ के बरगांव के निवासी हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J