भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नए साल की शुरुआत आम लोगों की जेब पर सीधे असर के साथ हुई है। 1 जनवरी 2026 से गैस सिलेंडर, कारों की कीमत, CNG-PNG रेट और सैलरी से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जो हर घर और हर वर्ग को प्रभावित करेंगे।
सबसे पहले बात करें कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की तो आज से 19 किलो वाला सिलेंडर ₹111 तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹1691.50 हो गई है, जो पहले ₹1580.50 थी। वहीं मुंबई में यह अब ₹1642.50 में मिलेगा। इस बढ़ोतरी का असर होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ना तय है।
रेल यात्रियों के लिए भी 12 जनवरी से नया नियम लागू होने जा रहा है। जिन यूजर्स का IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वे सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक रिजर्व टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नियम केवल उस पहले दिन लागू होगा, जब ट्रेन की बुकिंग खुलती है। रिजर्वेशन ट्रेन की तारीख से 60 दिन पहले खुलता है और इसका उद्देश्य फर्जी अकाउंट से होने वाली बुकिंग को रोकना बताया गया है।
अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर भी जान लेना जरूरी है। हुंडई, MG और निसान जैसी कई बड़ी कंपनियों ने 1 जनवरी 2026 से कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी इनपुट कॉस्ट, लॉजिस्टिक्स खर्च और करेंसी फ्लक्चुएशन के कारण की गई है, जो आमतौर पर 2 से 3 प्रतिशत तक है।
राहत की खबर CNG और घरेलू PNG इस्तेमाल करने वालों के लिए है। PNGRB ने गैस ट्रांसपोर्टेशन चार्ज घटा दिया है, जिसके बाद अलग-अलग राज्यों में CNG और PNG की कीमत ₹2 से ₹3 प्रति यूनिट तक कम हो सकती है। इससे आम उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
हवाई यात्रियों के लिए भी नए साल पर अच्छी खबर है। एविएशन फ्यूल के दाम करीब ₹7 हजार घटा दिए गए हैं। दिल्ली में यह कीमत ₹99,676.77 से घटकर ₹92,323.02 प्रति किलोलीटर हो गई है। ऑपरेशनल कॉस्ट कम होने से आने वाले दिनों में हवाई टिकट सस्ते होने की संभावना जताई जा रही है।
सबसे बड़ा बदलाव केंद्रीय कर्मचारियों के लिए माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लागू करने का ऐलान किया है। हालांकि इसकी स्पष्ट टाइमलाइन नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जनवरी 2026 से लागू हो सकता है। सरकार के अनुसार, इससे सैलरी, पेंशन और अलाउंस में संशोधन होगा। उदाहरण के तौर पर, 7वें वेतन आयोग में ₹35,400 बेसिक सैलरी DA और HRA के बाद करीब ₹65,500 बनती है, जो 8वें वेतन आयोग के बाद ₹1 लाख 10 हजार से ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




