भिलाई के जवाहर नगर में पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन, 90 मकानों की तलाशी, 18 संदिग्धों की जांच..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जवाहर नगर इलाके में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त रुख अपनाया। वैशाली नगर थाना क्षेत्र की निचली बस्तियों में एक साथ बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में 44 अधिकारी और जवान जवाहर नगर स्थित अटल आवास और बॉम्बे आवास पहुंचे। यहां लगभग 90 मकानों में छिपकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार और नशे से जुड़ी सामग्री की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने एक-एक घर की तलाशी लेकर हालात का जायजा लिया।

अभियान के दौरान 18 संदिग्ध लोगों के फिंगर प्रिंट लिए गए और उनकी सर्च स्लिप तैयार की गई। इन फिंगरप्रिंट्स का सत्यापन नेफिस के माध्यम से किया जाएगा। वहीं अटल आवास परिसर में खड़ी करीब 45 गाड़ियों को सशक्त एप के जरिए चेक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि यह कार्रवाई एक दिन की नहीं है, बल्कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J